सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार के मिड डे मिल योजना में कार्यरत रसोइया एवं सहायक को भी पेंशन मिलेगा। इसको लेकर मध्यान भोजन योजना के निदेशक ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखा है।इन रसोइयों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना को भी शामिल किया गया है। यह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के कामगारों पर लागू है।इसको लेकर सभी रसोईया और सहायकों का जन्म तिथि 25 दिसंबर तक प्रखंड साधन सेवियों के माध्यम से एमआईएस में प्रविष्टि करना आवश्यक है। इसको लेकर सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश जारी कर दिया गया है।
Check Also
दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
